20 उप निरीक्षकों की होगी पुलिस विभाग से छुट्टी! फिलहाल निलंबन – Bhilangana Express

20 उप निरीक्षकों की होगी पुलिस विभाग से छुट्टी! फिलहाल निलंबन

Dehradun: वर्ष 2015 में हुई पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती में नकल कर विभाग में भर्ती हुए 20 दरोगा के निलंबन की संस्तुति कर दी गई है। निलंबन की कार्रवाई के बाद इन्हें विभाग से बाहर करने की भी संभावनाएं नजर आने लगी है। विजिलेंस द्वारा की गई जांच में यह दरोगा अनैतिक तरीकों से विभाग में लगे।
पूर्व में जब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में नकल के प्रकरण सामने आए तो उस समय वर्ष 2015 की यह भर्ती भी विवादों में आई थी। प्रकरण की जांच विजिलेंस कराई गई जिसके बाद ऐसे वीर दरोगा चिन्हित किए गए जो नकल के सहारे उपनिरीक्षक बने। एक साथ 20 उप निरीक्षकों को निलंबित करने का उत्तराखंड में यह पहला मामला है जिसके बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले समय में इन उप निरीक्षकों की सेवाएं पूरी तरह से समाप्त करने की भी संभावनाएं बलवती हो रही हैं।