खुलासा: हॉस्पिटल संचालक कर्मचारियों के साथ करता था नशीली दवाईयों की तस्करी – Bhilangana Express

खुलासा: हॉस्पिटल संचालक कर्मचारियों के साथ करता था नशीली दवाईयों की तस्करी

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही

हॉस्पिटल के कर्मचारी ही निकले ड्रग्स तस्कर

एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर रात क्षेत्र से लाखों रूपये की नशीली दवाईयां के साथ किए दो नशा तस्करों को गिरप्तार

पकड़े गये नशा तस्करों से 28,800 नशीली दवाईयां और डस्टर कार बरामद


Dehradun: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा देर रात में थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार स्थित सालियार रोड के पास से अभियुक्त वलीम अहमद पुत्र इरफान अली निवासी हरजोली झोझा थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार व अभियुक्त अमान अंसारी पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी पिरान कलियर को यूके 08 Z 9297 डस्टर कार से अवैध ड्रग्स को परिवहन करते हुए जनपद हरिद्वार शहर क्षेत्र में बेचने ला रहे 28800 प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बरामद की गई है.
एसटीएफ की टीम द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो ने बताया कि वह दोनो गणेशपुर रुड़की स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में काम करते हैं, जिसके संचालक के साथ मिलकर देवबंद, उत्तर प्रदेश से नशीली दवाईयां लाकर जनपद हरिद्वार में बेचते है।