होली ड्यूटी के बाद देर शाम कप्तान के घर भी उड़े गुलाल – Bhilangana Express

होली ड्यूटी के बाद देर शाम कप्तान के घर भी उड़े गुलाल

Dehradun: दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ एसएसपी देहरादून महोदय के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होली का पर्व सकुशल संपन्न कराया गया।
जनता की होली के सकुशल संपन्न के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों व जनता के साथ अपने सरकारी आवास पर होली मनाई गयी उसके पश्चात SSP द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न थानों में जाकर पुलिस परिवार के साथ धूमधाम से होली मनाई गई।