10 जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में 55 पुलों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन – Bhilangana Express

10 जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में 55 पुलों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन

₹750 करोड़ की लागत से केदारनाथ पुनर्निर्माण हेतु कार्य

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में प्रदेश के 10 जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में हेस्को एवं ICICI बैंक के सहयोग से निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इन पुलों के निर्माण से निश्चित तौर पर आवागमन सुगम होगा और स्थानीय जनता को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार अनेकों योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की धारा से जोड़ने हेतु निरंतर क्रियाशील है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल मार्गदर्शन में ₹750 करोड़ की लागत से केदारनाथ पुनर्निर्माण हेतु कार्य किए जा रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में धर्म, संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों का पुनरुत्थान किया जा रहा है।