चैन स्नैचिंग के मामले में पुलिस टीम ने दबोचा आरोपी
वारदात में प्रयुक्त वाहन और लूटी गई चेन बरामद
चेन स्नेचर्स को चैन से हरिद्वार पुलिस नही रहने देगी: एसएसपी हरिद्वार
Haridwar: ३१ मई को शिकायतकर्ता राजेश पुत्र रमेश चंद निवासी शिवालिक नगर रानीपुर द्वारा कोतवाली रानीपुर में आकर प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक द्वारा झपट्टा मारकर चाची के गले से सोने की चेन लूटकर ले जाने के संबंध में दी गई शिकायत पर मु0अ0सं0 277/23 धारा 392 आईपीसी दर्ज किया गया था।
उक्त घटना के अनावरण हेतु कोतवाली रानीपुर पुलिस व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज देखने एवं अथक प्रयास के पश्चात गठित टीम ने एक व्यक्ति को लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ पकड़ा गया है।
*अभियुक्त का विवरण-*
1- ललित पुत्र योगेश कुमार निवासी फेरूपुर गंगदासपुर कठिया थाना पथरी हाल पता गली नंबर ए.3 सुभाष नगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 34वर्ष
*बरामदगी-*
1-सोने की चैन
2. घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल