कार चालक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिले तीन लाख के जेवरात – Bhilangana Express

कार चालक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिले तीन लाख के जेवरात

हरियाणा से आए पर्यटकों का खोया पर्स जिसमें करीब ₹ 3 लाख के जेवरात थे पुलिस द्वारा बरामद कर पर्यटकों को सौंपा गया

Dehradun: दिनांक 18/06/ 2023 को 112 पर रामपाल पुत्र बृजपाल निवासी नागल हरियाणा द्वारा सूचना दी गई कि हम लोग मसूरी घूमने आए थे तथा केंपटी फॉल चले गए थे हमारा बैग जिसमें लाखों रुपए की ज्वेलरी थी कहीं गिर गया है।

तत्काल चौकी लाइब्रेरी से जीता कर्मचारी गणों को तलाश हेतु कहा गया जानकारी प्राप्त करने पर कॉलर द्वारा बताया गया कि उक्त पर्यटक दूसरे की गाड़ी के बोनट पर अपना पर्स छोड़ गया था तथा वह पर्स उस गाड़ी मैं केंपटी फॉल चला गया था तत्काल सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त वाहन को ट्रेस किया गया तथा वाहन को केंपटी फॉल में रोका गया। चालक द्वारा बताया कि यह लोग अपना पर्स मेरी गाड़ी के बोनट पर छोड़ कर चले गए थे मैं इनका पीछा कर केंपटी फॉल तक गया परंतु यह कहीं नहीं मिला नहीं। पुलिस द्वारा पर्स चेक किया गया तो उसमें सोने का मंगलसूत्र सेन सोने की चैन सकुशल मिले जिनकी कीमती करीब तीन लाख रुपए थी।
पर्यटकों को सौंपा गया पुलिस की तत्काल कार्यवाही पर पर्यटक द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई