पर्यटन नगरी में अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरी पुलिस – Bhilangana Express

पर्यटन नगरी में अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरी पुलिस

रामनगर पुलिस ने प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ मिलकर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Nainital Ramnagar: एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देशों के अनुपालन में आज रामनगर पुलिस द्वारा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे अतिक्रमण कर रहे 50 फड़, रेडी आदि से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल , क्षेत्राधिकारी रामनग बी0एस0 भाकुनी के नेतृत्व मे व0उ0नि0 अनीश अहमद कोतवाली रामनगर व पुलिस टीम कोतवाली रामनगर व नगरपालिका ई0ओ0 महेन्द्र यादव व नगरपालिका कर्म0गणो के साथ संयुक्त रूप से थाना क्षेत्रान्तर्गत लखनपुर चुंगी से थाना गेट तक समस्त ठेले व रेडी वालों द्वारा किये गए अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण की कार्यवाही लगातार जारी है ।