एक बार फिर फांसी पर झूलता हुवा मिला महिला व युवक का शव – Bhilangana Express

एक बार फिर फांसी पर झूलता हुवा मिला महिला व युवक का शव

सुसाइड नोट छोडकर महिला ने दी जान, 21 साल के युवक ने भी लगाई फांसी

Dehradun: राजधानी देहरादून में आज प्रकाश में आई दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला व पुरुष ने फांसी पर झूल कर अपनी जान दे दी है। जहां महिला का सुसाइड नोट पुलिस को प्राप्त हो गया है तो वही पुरुष के मामले में नशे को प्रमुख कारण मान रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना आज थाना क्षेत्र प्रेम नगर से प्रकाश में आई जहां सुबह 09:00 बजे कॉलर मोहित ग्रोवर से मो0फोन के माध्यम से एक महिला द्वारा दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर के पास घर के अन्दर फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई,जिस पर थानाध्यक्ष पी0डी0 भट्ट तत्काल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।
ज्ञात हुआ कि एक महिला, निवासी प्रेमनगर देहरादून, उम्र 38 वर्ष द्वारा घर पर कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी लगायी गयी थी। मौके पर 108 एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी थी जिसके कर्मचारी द्वारा उक्त महिला के मृत होने की पुष्टि की।घटनास्थल से सुसाईड नोट प्राप्त हुआ है, जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी घटना थाना डोईवाला क्षेत्र में घटित हुई है जहां आज दिनांक 20.06.23 को चौकी हर्रावाला पर सूचना प्राप्त हुई की लक्ष्मण बिहार नकरौंदा में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी हर्रावाला मय फोर्स के मौके पर तुरंत पहुंचे।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि राजीव नेगी पुत्र श्री रघुवीर सिंह नेगी निवासी लक्ष्मण बिहार हर्रावाला डोईवाला देहरादून उम्र 21 वर्ष ने अपने घर एक कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । परिजनों द्वारा मृतक उपरोक्त को नशे का आदि होना बताया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम कराने हेतु चिकित्सालय भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम/आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।