शराब के नशे में कर दी बड़ी गलती, मोदी-शाह को दी धमकी – Bhilangana Express

शराब के नशे में कर दी बड़ी गलती, मोदी-शाह को दी धमकी

दबिश के दौरान घर से नदारद मिला आरोपी

New Delhi: शराब के नशे में एक व्यक्ति ने ऐसी गलती कर दी जिसके बाद अब वह भागा भागा फिर रहा है। गलती भी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री तक को जान से मारने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस ने धमकी देने वाले को चिन्हित कर लिया है जिसके बाद उसके घर में भी दबिश दी गई लेकिन वह घर में नहीं मिला। आरोपी की अंतिम लोकेशन नांगलोई क्षेत्र में मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला आज सुबह प्रकाश में आया जब दिल्ली पुलिस के पास दो कॉल आई जिसमें प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले की पहचान हो चुकी है जोकि पेशे से बढ़ई का काम करता है और दिन रात शराब पीता है और संभवत शराब के नशे में या धमकियां दी गई हैं। धमकी देने वाले का नाम सुधीर शर्मा बताया गया है। फोन करने वाले ने १० करोड़ ना देने की एवज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। फोन सुबह लगभग 10:45 बजे किए गए थे
आरोपी की तलाश की जा रही है और प्रथम दबिश के दौरान वह अपने घर पर नहीं मिला। लोकेशन के आधार पर पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। आरोपी के 10 साल के पुत्र ने भी बताया कि उसके पिता बेहद शराब का सेवन करते हैं।