Pithauragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुवे एक बड़े सड़क हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई है। बागेश्वर जिले के सामा से होकर जा रही बोलेरो कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 लोग घायल बताए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दुर्घटना की सूचना देने के बाद नाचनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। जानकारी मिली है कि यह सभी लोग अपनी बोलेरो कार से होकर मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है वहां सड़क की स्थिति काफी दयनीय है।
घायल हुए दोनों यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।