टापू में फंसे 4 यात्रियों का किया रेस्क्यू,
शोरगुल मचाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
कांवड़ियों की मदद में भी तत्परता से हो रही कार्रवाई
Haridwar: आज कंट्रोल रूम द्वारा हरिद्वार पुलिस को सूचना मिली की चार लोग दीनदयाल पार्किंग के पीछे नदी पर बने टापू पर फंस गए हैं जिस सूचना पर मौके पर पहुंचे व जल पुलिस को बुलाया गया जल पुलिस द्वारा उक्त चारों व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया जिनके नाम है।
1- यश पुत्र अनिल निवासी बवाना दिल्ली उम्र 16 वर्ष
2- दीपक सन ऑफ कृष्णा निवासी बवाना दिल्ली उम्र 18 वर्ष
3- लोकेश पुत्र रामगोपाल निवासी बवाना दिल्ली उम्र 16 वर्ष
4- चमन सिंह पुत्र श्यामलाल उम्र 40 वर्ष गोरखपुर उत्तर प्रदेश
इससे पहले भी लगातार हरिद्वार पुलिस नदी में डूबने वाले लोगों को बचाने के कई सफल टास्क पूरे कर चुकी है जबकि कावड़ियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए भी मुस्तैदी दिखा रही है। वहीं इस बार पुलिस ने कांवरियों को शोरगुल मचाने पर भी दंडित किया है जिसके तहत बिना साइलेंसर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो दूसरी तरफ बीमार होने या दुर्घटना होने की स्थिति में भी पुलिस बल द्वारा कांवरियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है।