दून पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर गिरोह, चोरी की गयी सात लाख कीमत की 08 स्कूटी/मोटर साईकिल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Dehradun: नगर कोतवाली क्षेत्र में लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा वाहन चोरी के अभियोग के अनावरण हेतु वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त पुराने व जेल से छुटे हुए अपराधियों का सत्यापन कर पूछताछ की गई। साथ ही नशा करने वालों के तैयार किये गये डोजियरों का पुनः अवलोकन कर नशा करने वालों से गहनता से पूछताछ की गयी ।
सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटना में शामिल संदिग्धों के फुटेज प्राप्त हुये, जिनके हुलिये का फोटोग्राफ निकालकर पूर्व में थाना स्तर पर नशा करने वालों के तैयार किये गयें प्रोफाइल व पूर्व में चोरी आदि में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के डोजियर से मिलान किया गया तो पूर्व में थाना कोतवाली नगर से आर्म्स एक्ट में जेल जा चुकें अभियुक्त नौसाद एवं नशा करने वालो के पूर्व में तैयार डोजियर से नसीम नाम के एक व्यक्ति के फोटोग्राफ्स से मिलान होना पाया गया।
घटनास्थलों से प्राप्त सभी सीसीटीवी फुटैज की सहायता से पुलिस टीम द्वारा एक मैप तैयार किया गया, जिससे अभियुक्तगण के घटनास्थल पर आने व घटना करने के पश्चात जाने के महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 04.07.23 को पुलिस टीम द्वारा घटनाओं में शामिल अभियुक्तों
नसीम पुत्र शराफत
02- नौशाद पुत्र इरसाद अली,
03- राजेन्द्र पुत्र शिव कुमार को चोरी की स्कूटी सं0 UK04T9005 के साथ मोरिसन मेमोरियल चर्च बकरालवाला के पास गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगणों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देहरादून में अलग-अलग स्थानों से कुल 08 दो पहिया वाहनो (05 स्कूटी व 03मोटर साईकिल) को चोरी करना बताया गया, अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा 07 अन्य चोरी के दो पहिया वाहनो को मोरिसन मेमोरियल चर्च बकरालवाला के पास खाली प्लाट में बने खंडहर से बरामद किया गया। अभियुक्तों से बरामद दो पहिया वाहनों में से चार वाहनों के सम्बन्ध में कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत हैं शेष अन्य वाहनो के सम्बन्ध में जनपद के अन्य थानों से जानकारी की जा रही हैं।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- नौशाद पुत्र इरसाद अली निवासी कल्याण आश्रम गांधी ग्राम, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष।
2- नसीम पुत्र शराफत निवासी सिंगल मंडी कुसुम विहार, थाना कोतवाली नगर, उम्र 31 वर्ष,
3- राजेन्द्र पुत्र शिव कुमार निवासी नियर SGRR बिंदाल कालोनी, थाना कैन्ट, देहरादून, उम्र 38 वर्ष।
*पूछताछ का विवरणः-*
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि वह नशा करने के आदि है तथा नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, उनके द्वारा ऐसी पार्किंग स्थलो से गाडियां चिन्हित की जाती है जहां पर गार्ड टू व्हीलर को चैक नही करते। उनके द्वारा देहरादून में अलग अलग पार्किंग स्थलों से कुल 08 स्कूटी/मोटर साईकिलें चुरायी गयी हैं, जिन्हे उनके द्वारा चर्च के पास खाली ग्राउंड में बने खंडहर के अन्दर झाडियों में छिपा के रखा था, जिन्हे बेचने के लिये ग्राहको की तलाश कर रहे थे, वे लोग अपने घूमने और चोरी की रैकी करने के लिये नम्बर प्लेट छुपा के वाहनो को प्रयोग करते हैं।
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-*
*अभियुक्त नौशाद का आपराधिक इतिहासः-*
01- मु0अ0सं0 01/2018 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर देहरादून
02- मु0अ0सं0 501/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना बसंत विहार
03- मु0अ0सं0 51/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना बसंत विहार देहरादून
04- मु0अ0सं0 512/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना पटेलनगर देहरादून
05- मु0अ0सं0 156/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर देहरादून
06- मु0अ0सं0 251/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
07- मु0अ0सं0 259/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
08- मु0अ0सं0 260/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
09- मु0अ0सं0 262/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
10- मु0अ0सं0 668/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना पटेलनगर देहरादून
*अभियुक्त नसीम का आपराधिक इतिहासः-*
01- मु0अ0सं0 251/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
02- मु0अ0सं0 259/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
03- मु0अ0सं0 260/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
04- मु0अ0सं0 262/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
*अभियुक्त राजेन्द्र का आपराधिक इतिहासः-*
01- मु0अ0सं0 251/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
02- मु0अ0सं0 259/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
03- मु0अ0सं0 260/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
04- मु0अ0सं0 262/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
05- जीआरपी हरिद्वार से मोबाइल चोरी का एक अभियोग
*अभियुक्त गण से बरामदगी का विवरणः-*
01- UK07AP0113 एक्टिवा ग्रे कलर इ0न0 JC44E1832739 चेसिस न0 ME4JC448AC8721909
02- UK07BN2775 पल्सर 150 ब्लैक कलर इ0न0- DHZCFG46298 चेसिस न0 MD2A11CZ6FCG7117
03- UK07AB5709 प्लेजर स्कूटी ब्लेक कलर इ0न0- JF16EA9GM00463 चेसिस न0- MBLJF16EC9GM00652
04- UK07BM0608 एक्टिवा ग्रे कलर इ0न0-JF50E72260290 चेसिस न0 ME4JF504HF7260243
05- UK07BB9311 एक्टिवा व्हाइट कलर इ0न0- JC58ET3167975 चेसिस न0- ME4JC586LDT138056
06- UK07AV6260 डिस्कवर ब्लू कलर इ0न0 JEZPDL07931 चेसिस न0 MD2A37CZ2DPL89732
07- UK07BK8695 स्पेलेन्डर इ0न0 HA10ERFHF39122 चेसिस न0- MBLHA10BFFHF28998
08- एक्टिवा UK04T9005 WHITE COLOUR इ0न0 JF50E82198627 चेसिस न0 ME4JF504GF8199093