भारी बरसात के कारण नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सीएम धामी गंभीर – Bhilangana Express

भारी बरसात के कारण नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सीएम धामी गंभीर

हर आपात स्थिति से निपटने में सरकारी तंत्र सक्षम: सीएम

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद चार धाम यात्रा पर भी इसका असर दिखने लगा है तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्येक नागरिक एवं उत्तराखंड की यात्रा पर आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने आम नागरिकों से निवेदन किया है कि वह मौसम को देखते हुए कुछ समय के लिए एहतियात बरतते हुए ही यात्रा का निर्णय लें उन्होंने कहा हालांकि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कृत संकल्प है तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सक्षम है।
ट्वीट किए गए अपने संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि “कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता बनाए रखें व अनावश्यक यातायात से बचें। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने हेतु प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।”