उत्तराखंड के प्रति फिर दिखा मोदी का प्रेम, सीएम धामी को किया फोन – Bhilangana Express

उत्तराखंड के प्रति फिर दिखा मोदी का प्रेम, सीएम धामी को किया फोन

Dehradun: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरभाष के माध्यम से उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

सीएम धामी द्वारा प्रधानमंत्री को प्रदेश में जान-माल व फसलों की क्षति, सड़कों की स्थिति, चार धाम यात्रा तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहकर किए जा रहे बचाव कार्यों के बारे में अवगत कराया।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।