चार धाम यात्रा: रेड अलर्ट के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान में परिवर्तन – Bhilangana Express

चार धाम यात्रा: रेड अलर्ट के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान में परिवर्तन

Uttarkashi


मानसून सीजन के चलते लगातार वर्षा होने व मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा ट्रैफिक प्लान में कुछ परिवर्तन किए गये हैं, जो इस प्रकार हैं-

गंगोत्री से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को समय 17.00 बजे तक ही भेजा जायेगा

हर्षिल से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को समय 18.00 बजे तक

भटवाडी से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को समय 19.00 बजे तक

उत्तरकाशी से गंगोत्री जाने वाले वाहनों को समय 18.30 बजे (उजाले में ही) के बाद भटवाडी से आगे नहीं जाने दिया जायेगा

एसपी उत्तरकाशी अर्पित यदुवंशी ने जानकारी देते हुवे बताया कि कृपया सभी तीर्थ यात्री/वाहन चालक मौसम अपडेट को निरंतर चेक करते रहें, मौसम पूर्वानुमान लेकर ही यात्रा का प्लान करें, आनावश्यक जोखिम न लें, भारी बरसात के चलते सुरक्षित स्थानों पर बनें रहे।