24 घंटे के भीतर हत्यारे पति के गिरेबान तक पहुंचे हरिद्वार पुलिस के हाथ
पेशे से ड्राइवर पति ने ईंट मारकर उतारा था नेपाली मूल की पत्नी को मौत के घाट
गृह क्लेश व सहनशीलता की कमी बनी 18 वर्षीय वैवाहिक जीवन के अंत की वजह
बच्चों ने अपनी मृतक मां पर लगाए खाना मांगने पर पिटाई करने के आरोप
मृतका के देवर की तहरीर पर दर्ज किया गया था हत्या का मुकदमा

HARIDWAR: रोटी मांगने पर बच्चों की पिटाई करने वाली मां की उसके पति ने ईट से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आज राजीव नगर कॉलोनी लाल मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगो ने पुलिस को पूछताछ करने पर बताया कि तीन बच्चों के पिता हत्यारोपी नीटू का अपनी पत्नी गीता के साथ आए दिन घर के कामकाज को लेकर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।
घटना के समय दो छोटे बच्चे दोस्त के घर पर थे, बड़ा लड़का घर पर ही था। बड़े लड़के द्वारा बताया कि हमेशा की तरह दिनांक 17.08.23 की रात को उसकी मां द्वारा खाना मांगने पर उसके छोटे भाई बहन से मारपीटाई करने पर उनके पिता दोनों छोटे भाई-बहन को कहीं बाहर छोडकर आ गये। इस बात को लेकर दोनों के बीच लडाई झगडा और मारपीटाई होने लगी। इस दौरान गीता ने नीटू पर ईट मारी। जब नीटू ने वही ईट गीता पर मारी को वह चोटिल होकर नीचे गिर गयी। इसके बाद नीटू ने ईट से कई सारे वार किये जिससे गीता की मृत्यु हो गयी। आज सुबह करीब 9.00 बजे से नीटू घर से फरार हो गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर अभियुक्त नीटू पुत्र अमरदास सैनी को ऊंचा पुल के नजदीक से दबोच लिया। कत्ल में प्रयुक्त ईट व खून से सने कपड़े बरामद किया गया।
नाम पता अभियुक्त-
1. नीटू सैनी पुत्र अमरदास सैनी निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष