दून में बारिश का कहर जारी, दिनभर रेस्क्यू में व्यस्त रही पुलिस – Bhilangana Express

दून में बारिश का कहर जारी, दिनभर रेस्क्यू में व्यस्त रही पुलिस

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में चलाया गया रेस्क्यू अभियान, ऋषिकेश में जलमग्न हुए इलाको से लोगो को सुरक्षित निकालते हुए पहुंचाया गया सुरक्षित स्थानों तक


RISHIKESH/Dehradun: कल रात से लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में हुए जलभराव से जलमग्न हुए इलाको त्रिवेणी घाट ,चंद्रेश्वर नगर आदि स्थानों एवं गंगा नदी से लगे इलाकों का आज दिनाँक 14/08/23 की पूर्वाहन में डीआईजी/ एसएसपी देहरादून द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान द्वारा राहत एवं बचाव कार्य की बागडोर अपने हाथों में लेते हुए स्वयं के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्यो का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया गया।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए इलाके चंदेश्वरनगर, जो पूर्ण रूप से जलमग्न है तथा लगभग सभी घर आधे से अधिक वर्षा के पानी से भरे हुए हैं, वहां राफ्ट की माध्यम से 25 लोगों को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया, चंद्रेश्वर नगर का जलस्तर गंगा के जल स्तर से नीचे हैं इसलिए जब तक गंगा नदी का जलस्तर नीचे नहीं होता है तब तक चंद्रेश्वरनगर का जलस्तर/ पानी की निकासी नहीं हो पाएगी इसलिए सभी लोगों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कारवाई की जा रही है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है फिर भी नदी के आसपास के स्थानों पर निवासरत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कारवाई लगातार की जा रही है।
मौसम विभाग द्वारा देहरादून के लिए जारी किए गए बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में नदी- नालों के किनारे के इलाकों में सतर्क दृष्टि रखने व आपदा से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।