आखिर पुलिस ने खोज ही निकाले दस लाख रुपए के मोबाइल फोन – Bhilangana Express

आखिर पुलिस ने खोज ही निकाले दस लाख रुपए के मोबाइल फोन

उत्तरकाशी पुलिस ने लोगों के खोये मोबाइल फोन तलाश कर दिया दिवाली का तोहफा

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी पुलिस की साइबर/SOG की टीम ने करीब 10 लाख की कीमत के 40 खोये मोबाईल फोन बरामद किये हैं, बरामद मोबाइल फोन स्वामियों को वापस किया गया। एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा फोन बरामद करने वाली टीम की कार्य की सराहना की गई।

उनके द्वारा बताया गया कि कई लोगों की थाना/कोतवाली पर मोबाईल गुम होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं, जिसके लिए उनके द्वारा प्रभारी एसओजी प्रकाश राणा को शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये मोबाईल फोनों को सर्विलांस पर लगाकार उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में एस0ओ0जी0/साइबर सेल की टीम द्वारा 40 मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं।

उन्होने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में अधिकांश आपराधिक घटनाएं मोबाईल के जरिए हो रही हैं, ऐसे में लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाईल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें अथवा किसी भरोषेमंद दुकान से ही मोबाइल फोन खरीदें। नया मोबाईल फोन खरीदने पर उसका बिल एवं IMEI NO. अपने पास सुरक्षित रखें।

वहीं फोन स्वमियों द्वारा बताया गया कि खोए हुए फ़ोन की मिलने की सम्भावना बहुत कम रहती है,हमारे द्वारा अपने खोए मोबाइल फ़ोन के मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी गयी थी, फिर भी उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अपने कार्य कुशलता से हमारे खोए मोबाइल फ़ोन वापस कर हमें दिवाली का उपहार दिया गया है।