उत्तरकाशी: आज प्रातः सिलक्यारा पहुंचकर टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु 52 मीटर तक पाइप पुश किया जा चुका हैं।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को श्रमिक भाइयों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। केंद्रीय एजेंसियों, सेना, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन की टीमें अथक परिश्रम के साथ कार्य कर रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप शीघ्र ही श्रमिक बंधु हमारे साथ होंगे।
साथ ही उन्होंने इस अवसर पर बाबा बौख नाग से सभी श्रमिक भाइयों के सकुशल बाहर निकालने हेतु संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन की शीघ्र सफलता की कामना भी की
