TEHRI: उत्तराखंड प्रदेश के जनपद के टिहरी में कल एक बड़ा हादसा हो गया, जिसकी सूचना आज मिली। जानकारी मिली है कि उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से उपचार के एक मरीज को लेकर देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास नदी में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे। परिजनों द्वारा संपर्क करने पर परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला। शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम पीएचसी नैनबाग भेजा गया है। घटना के बाद मृतकों के गांव ग्राम मौताड़ मोरी में मातम पसरा हुआ है।
मृतकों के नाम
प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
जसीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी