बनभूलपुरा हिंसा: दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद दिल्ली से गिरफ्तार – Bhilangana Express

बनभूलपुरा हिंसा: दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद दिल्ली से गिरफ्तार

*एसएसपी नैनीताल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी*

दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को भी नैनीताल पुलिस कर लाई दिल्ली से गिरफ्तार,

अब तक कुल 84 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे

Naninital: दिनाॅक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष 06 पुलिस टीमें गठित की गयी, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ0प्र0, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।

उक्त गठित टीमों में से 01 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार* किया गया है।

मु0अ0सं0-21/24 में अभियुक्तगण-

*1. अब्दुल मोईद* पुत्र अब्दुल मलिक निवासी- ला0न0 8 वार्ड न0 25 आजादनगर बनभूलपुरा (नामजद)

*पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त अन्तिम वाछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार* किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 84 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

*टीम पुरुस्कृत*

*नोटः* पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य पर पुलिस डीआईजी कुमांयू परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा 5,000/- तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 2,500/- रूपये के नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।