अवैध शराब और नकदी पर रहेगी पुलिस की नजर – Bhilangana Express

अवैध शराब और नकदी पर रहेगी पुलिस की नजर

लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अर्द्धसैनिक बलो के अधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी

सवेंदनशील तथा अतिसवेंदनशील स्थानो पर अर्द्धसैनिक बलो के साथ एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियो को किया निर्देशित

सभी अंतरजनपदीय/अंतरराज्यीय बैरियरों पर अर्द्धसैनिक बलो को नियुक्त कर अवैध शराब/अवैध नकदी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद को आवंटित किये गये अर्धसैनिक बलो के अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई।

गोष्ठी के दौरान अगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत सवेंदनशील तथा अतिसवेंदनशील स्थानो पर चुनाव से पूर्व एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च की कार्यवाही किये जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया, चुनावी प्रक्रिया के दौरान जनपद में स्थापित अंतरजनपदीय/अंतरराज्यीय बैरियरों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गो पर स्थापित किये जाने वाले बैरियरों पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलो को नियुक्त कर अवैध शराब/अवैध नकदी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा अर्धसैनिक बलो के रूकने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।