आचार संहिता से पहले पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली के एसपी बदले – Bhilangana Express

आचार संहिता से पहले पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली के एसपी बदले

Dehradun: जैसे-जैसे चुनाव आचार संहिता लगने का काउंटडाउन शुरू हुआ है वैसे ही तबादलोंका दौर भी तेज हो गया है।

कल देर रात पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ एवं चमोलीके पुलिस अधीक्षकों की तबादले कर दिए गए हैं। पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेताचौबे को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है तोउनके स्थान पर पिथौरागढ़ के एसपी लोकेशन सिंह को नियुक्त कियागया है। चमोली की एसपी रेखा यादव को पिथौरागढ़ भेजा गया है।