चुनावी माहौल में मुद्दा बन रहा अब तरसेम हत्याकांड, डीजीपी पहुंचे नानकमत्ता – Bhilangana Express

चुनावी माहौल में मुद्दा बन रहा अब तरसेम हत्याकांड, डीजीपी पहुंचे नानकमत्ता

पुलिस महानिदेशक ने घटनास्थल का किया गया स्थलीय निरीक्षण

जिले के सभी अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर घटना के त्वरित खुलासे हेतु दिए गए सख्त दिशा निर्देश

घटना के खुलासे हेतु किया गया है 11 टीमों का गठन

US NAGAR: उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। नानकमत्ता मे जत्थेदार बना तरसेम सिंह की हत्या अब एक चुनावी मुद्दा भी बनती जा रही है। बता दें कि उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में 28 मार्च को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम को अज्ञात बाइक सवार बंदूकधारियों ने गोली मार दी गई थी।

डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह प्रातः डेरे के बरामदा में कुर्सी में बैठे थे कि एक मोटर साइकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आये जिनमें से पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा 315 बोर की रायफल से बाबा तरसेम सिंह पर दो फायर करे और मौके से मोटर साइकिल में फरार हो गये। गोली लगने से बाबा तरसेम सिंह वहीं मौके पर घायल होकर गिर गये,जिनको उनके सेवादारों द्वारा उपचार हेतु तुरन्त पंचरतन अस्पताल, नानकमत्ता ले जाया गया ,जहाँ ड़ाक्टर द्वारा उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेन्टर रेफर किया गया । जिस पर सेवादारो द्वारा बाबा को स्वास्तिक अस्पताल, खटीमा ले जाया गया । जिनकी वहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी ।

घटना से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए है,जिनके आधार पर 11 टीमो का गठन किया गया ।जिनमे से प्रत्येक टीम को अलग-अलग कार्य आवटित किये गये । जिनमे से तीन टीमें गैर-राज्य भेजी गई हैं।श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमांयू परिक्षेत्र महोदय द्वारा भी घटनास्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में आज डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटना के वक्त डेरे में मौजूद कार सेवकों से घटना की जानकारी प्राप्त की गई व उनको सांत्वना दी गई। बाद में थाना नानकमत्ता में जनपद के अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के माध्यम से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए।