रात्रि गस्त के दौरान सिपाही व होमगार्ड ने दिखाई बहादुरी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 02 बदमाश दबोचे
एटीएम तोड़ कर पैसे चोरी करने का प्रयास कर रहे थे आरोपी
तमंचा लिए बदमाशों का डट कर किया सामना*
देशी तमंचा, जिंदा कारतूस व आलानकब बरामद
HARIDWAR: कल देर रात्रि गस्त के दौरान कांस्टेबल प्रदीप भंडारी व होमगार्ड महक सिंह का सामना ढडेरा स्थित इंडियन एटीएम में एटीएम तोड़कर कर पैसे चोरी का प्रयास कर रहे दो बदमाशों से हुआ।
दोनो बदमाशों से गुत्थम गुत्था होने पर दोनो कर्मियों द्वारा साहस का परिचय देते हुए दोनो को दबोच लिया गया थाना मोबाइल में नियुक्त SI सूरज शर्मा, कांस्टेबल अनिल व कांस्टेबल रणवीर द्वारा मौके पर पहुंच कर दोनो बदमाशों को काबू करते हुए देशी तमंचा, 01 जिंदा कारतूस व आलानकब बरामद किया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर 117/24 धारा 380, 457, 511, 34 आईपीसी व 3/25 आर्म्स Act पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- रोशन पुत्र मकमूल निवासी मच्छर हेड़ी थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2- वसीम पुत्र कयूम निवासी उपरोक्त
*बरामद माल*
१- एक अदद देसी तमंचा
२- एक दद जिंदा कारतूस
३- आलानकब