जत्थेदार तरसेम सिंह का एक हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में ढेर

एक फरार, हत्यारों पर था इनाम घोषित

हरिद्वार: उधमसिंहनगर नानकमत्ता गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है की हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।  28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों पर इनाम भी घोषित किए गया था।

इससे पहले बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में शामिल तुलापुर, बिलसंडा, पीलीभीत निवासी परगट सिंह को शनिवार देर रात मेलाघाट रोड, झनकईया, खटीमा से गिरफ्तार किया गया था। केशोवाला मोड, बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी को जेल रोड, रामपुर, यूपी से और बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल को रविवार को बाजपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।