जानिए कौन हैं पैट्रिक जिनसे मांगे गए फिरौती में 50 लाख रुपए – Bhilangana Express

जानिए कौन हैं पैट्रिक जिनसे मांगे गए फिरौती में 50 लाख रुपए

खनन निदेशक एस एस पैट्रिक ने ओम प्रकाश तिवारी के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

ओम प्रकाश तिवारी पुत्र शंकर दत्त तिवारी, आदर्श बिहार कारगी रोड, देहरादून पर अपहरण की नियत से अपने को बंधक बनाने तथा इसकी एवज में 50 लाख की फिरौती मांगे जाने एंव पैसा न दिये जाने पर जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है।

अपनी शिकायत में एस एस पैट्रिक ने बताया कुछ वर्ष पूर्व वह ओम प्रकाश तिवारी को अपर सचिव लक्ष्मण सिंह के में मिले, वंही से उनकी जान पहचान बढ़ती चली गई। आरोप है की तिवारी उन पर स्टोन क्रेशर में साझेदारी के लिए दबाव डाल रहा था, जिसे खनन निदेशक ने खारिज कर दिया था।

एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में आरोपी ओमप्रकाश तिवारी व उसके सा​थियों के ​विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।