वनाग्नि पर सीएम धामी गंभीर, नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश – Bhilangana Express

वनाग्नि पर सीएम धामी गंभीर, नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

Dehradun:  मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने मतदान संपन्न होने के बाद आज अपने शासकीय आवास पर वनाग्नि की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के संबध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वनाग्नि रोकने के लिए दावानल की घटनाओं से प्रभावित जनपदों में जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दावानल की घटनाओं को रोकने के लिए बारिश पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता है, इसके लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करने के साथ ही फील्ड पर उतरने की ज़रूरत है।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंगल में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए राजस्व पुलिस के साथ महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों एवं आपदा मित्रों का भी सहयोग लिया जाए।