पलटन बाजार में गारमेंट्स की दुकान में आग लगाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun: 24/25-04-2024 की देर रात्री पलटन बाजार स्थित ’’ओमजी गारमेंटस’’ की दुकान पर आग लगने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार किया है। मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमे पैसे वापस न मिलने पर आरोपी ने दुकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
घटना के संबंध में दुकान स्वामी नवनीत राजवंशी पुत्र स्व0 ओमप्रकाश राजवंशी, निवासी 49 पल्टन बाजार कोतवाली देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी दुकान में पेट्रोल छिडककर आग लगाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 208/24, धारा 436 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों में प्रकाश में आये संदिग्ध को चिन्हित करते हुए, घटना में शामिल अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।
*नाम/पता अभियुक्त :-*
1- अरूण कालरा पुत्र चानन शाह कालरा, निवासी गोविंद गढ , थाना कैन्ट, देहरादून, उम 58 वर्ष(राजपुर रोड में रेस्ट्रोरेंट है)