बेलगाम बाहरी छात्र: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हथियारों से कर दिया हमला – Bhilangana Express

बेलगाम बाहरी छात्र: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हथियारों से कर दिया हमला

छात्रा के साथ छेडखानी कर उसके भाई व भाई के दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dehradun: एक युवती निवासी ज्वालपा एन्कलेव रायपुर देहरादून ने कल थाना रायपुर आकर लिखित तहरीर दी कि सिदार्थ लॉ कालेज डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड़ के बाहर रोहित चौधरी, रोहित तोमर , आदित्य व भुपेश कुमार द्वारा शिकायतकर्ता के साथ साथ छेड़छाड की गई।

विरोध करने पर उसके भाई व उसके साथी को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, पाठल से उन पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा उनके वाहन संख्या UK07BP 9088 I 10 कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा चौकी प्रभारी मयूर विहार के नेतृत्व मे अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

**नाम पता अभियुक्त गण :-*

1- भूपेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम बनवासा तहसील गुहाना, थाना बरौदा, जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 28 वर्ष, हाल निवासी गैस गोदाम के पास दो बच्ची रोड आईटी पार्क, थाना राजपुर, जनपद देहरादून

2- आदित्य राणा पुत्र नीरज राणा निवासी ग्राम भारीदीनदारपुर तहसील रामपुर, थाना ननौता, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष, हाल पता उपरोक्त