टूरिस्ट वीजा से भारत आई कोबरा गैंग की तस्कर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार – Bhilangana Express

टूरिस्ट वीजा से भारत आई कोबरा गैंग की तस्कर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

कोबरा गैंग की शातिर विदेशी महिला तस्कर को हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 21 लाख रू0 मूल्य की 31 ग्राम अवैध कोकीन तथा नगदी हुई बरामद

पार्टियों के दौरान रेस्टोरेंटो/बार तथा होटलों में ग्राहको को होनी थी बरामद कोकीन की सप्लाई

गिरफ्तार विदेशी महिला तस्कर कीनिया देश की है नागरिक, 2018 में टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत

पूर्व में दून पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के सरगना सहित विदेशी महिला तस्कर व गैंग के अन्य सदस्यों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ किया गया था गिरफ्तार

पुलिस टीम

देहरादून: थाना राजपुर पुलिस द्वारा मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड के पास से 01 विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से 31 ग्रा0 अवैध कोकीन तथा 16500 रू0 की नगदी बरामद हुई।

पूर्व में दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अभियुक्ता:

Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, देहरादून में अस्थाई पता: दो बच्ची रोड नियर सिद्धार्थ लॉ कालेज रायपुर देहरादून

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से केन्या देश की नागरिक है तथा वर्ष 2018 में टूरिष्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान दिल्ली में व कोबरा गैंग के सम्पर्क में आई तथा उसके बाद से कोबरा गैंग के लिये काम करने लगी। अभियुक्ता डिमांड के हिसाब से कोकीन को दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटों व पैडलरों को सप्लाई करती है। उक्त कोकीन की सप्लाई शहर में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों, कालेज, शिक्षण संस्थानो में अध्ययनरत छात्रों व अन्य स्थानों पर डिमाण्ड के हिसाब से की जाती है, जिसमें अभियुक्ता द्वारा अपना कमीशन अलग से लिया जाता है।

अभियुक्ता द्वारा आज भी उक्त बरामद कोकिन को बास्क रेस्ट्रोरेन्ट मसूरी रोड में विदेशी लोगो द्वारा आयोजित की गई पार्टी में सप्लाई करना था, जिसे वह दिल्ली से देहरादून लेकर आयी थी, इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

*बरामदगी:-*

01: 31 ग्राम अवैध कोकीन *(अनुमानित कीमत 21 लाख रू0)*
02: 16500 रू0 नगद
03: बैट्रीयुक्त इलेक्ट्रानिक तराजू

https://www.facebook.com/share/v/E81TjgQVDKRWeZ87/?mibextid=oFDknk