सड़क पार करने में बरतें सावधानी, महिला की चली गई जान – Bhilangana Express

सड़क पार करने में बरतें सावधानी, महिला की चली गई जान

देहरादून: आज दिन के समय एक डंपर वाहन संख्या UK0 6CA 1231 चालक द्वारा रोड पर कर रही एक महिला को ISBT के पास टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको पुलिस द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भिजवाया गया, जिसकी अस्पताल ले जाते हुए मृत्यु हो गई।

उक्त महिला की पहचान सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय दयाल सिंह रावत निवासी 261 ब्रह्मपुरी ऊपर वाली पानी की टंकी के पास हरिद्वार उम्र 68 वर्ष के रूप में हुई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से आईएसबीटी चौकी के पास खड़ा किया गया है। उक्त महिला का बैग पब्लिक द्वारा आईएसबीटी चौकी पर दिया गया, जिसे मृतका के परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।