
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अवैध खनन के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही
अवैध खनन हेतु फर्जी रवन्ना बनाकर राज्य को भारी राजस्व की क्षति
प्रभारी जिला खान अधिकारी/खान निरीक्षक देहरादून द्वारा एसएसपी देहरादून से किया गया था अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का अनुरोध
राजधानी देहरादून में अवैध खनन को लेकर आंखें मूंदे बैठी तमाम थानों की पुलिस अब एसएसपी अजय सिंह के कड़े तेवरों के बाद थोड़ी सक्रिय होती नजर आई है। यह अलग बात है कि इससे पूर्व अवैध खनन को लेकर देहरादून पुलिस अधिक सक्रिय नजर नहीं आई है। खनन विभाग द्वारा ssp से संपर्क साधने के बाद कप्तान अजय सिंह के सख्त निर्देशों के बाद अब कुछ हरकत नजर आई है।

(khabar 1 DEHRADUN)
थाना डोईवाला
दिनांक 26.04.2024 को नवीन सिंह प्रभारी जिला खान अधिकारी/खान निरीक्षक देहरादून द्वारा थाना डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.04.2024 को अज्ञात व्यक्ति/अभियुक्त द्वारा धोखाघडी से फर्जी रवन्ना सं0-IM24126001607 दिनांकित 15-04-2024 की कूट रचना कर खनिजो के परिवहन हेतु प्रयोग मे लाया गया, जिससे सम्बन्धित विभाग की छवि धूमिल होना तथा राज्य को भारी राजस्व की क्षति होना अंकित किया गया। प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-138/24, धारा-467, 468, 420 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जिसके आधार पर उक्त प्रकरण में अनीस रावत उर्फ मनीष पुत्र मकबूल हसन निवासी ग्राम बॉम्बेपुर थाना प्रतापनगर खिजराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा का नाम प्रकाश मे आया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त के सम्भावित ठिकानो व घर पर दबिश दी गयी, परन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा थ। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों फलस्वरूप मुखबिर खास की गोपनीय सूचना पर दिनांक 30-05-2024 को अभियुक्त को चाँदमारी तिराहा, डोईवाला से को गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण:*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो पहले खनन प्लांटो पर कार्य करता था, जहां पर कार्य करने के दौरान उसके द्वारा रवन्ना बनाने के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त की गयी, जिससे कम समय में जल्द पैसा कमाने के चक्कर में उसके द्वारा फर्जी रवन्ना बनाकर अवैध खनन में उसका प्रयोग किया जाने लगा लेकिन दून पुलिस की सतर्कता के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
अनीस रावत उर्फ मनीष पुत्र मकबूल हसन निवासी ग्राम बॉम्बेपुर थाना प्रतापनगर खिजराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा 23 वर्ष
KHABAR 2
*थाना रायपुर*
अवैध खनन /ओवर लोडिंग मे 04 डंपर को किया सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध खनन/ओवर लोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी अधीनस्थों के कडे निर्देश दिये गये है।
उक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 30.05.2024 को थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा अवैध खनन /ओवरलोड के विरुद्ध कार्यवाही हेतु टीम गठित कर सहस्त्रधारा क्रॉसिंग व महाराणा प्रताप चौक पर चैकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से 04 डम्फर को अवैध खनन/ओवरलोड में सीज़ किया गया।
अभियान लगातार जारी है।
*सीज़ डम्फर का विवरण:*
1- डम्फर नं0 07CB 6763
2- डम्फर नं0 07CD 5335
3- डम्फर नं0 07CB 8463
4- डम्फर नं0 07CD 7555