
आपदा राहत वनिर्माण एजेंसी को सतर्क रहने के आदेश
अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने फोन रखने होंगे हमेशा खुले

DEHRADUN: मानसून के बाद भी उत्तराखंड में हो रही जबरदस्त बारिश कहर बरसा रही है। इधर अगले दो दिनों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का पलट जारी किया है जिसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार शामिल हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल 13 दिसंबर के लिए पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा देहरादून में भारी बरसात और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। साथ ही पहाड़ी जनपदों में भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है।
इन परिस्थितियों में उपरोक्त जनपदों को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं जबकि आपदा राहत तंत्र एवं निर्माण एजेंसीयों को किसी भी मोटर मार के बाधित होने की दशा में तत्काल खुलवाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने मोबाइल तथा विभागीय फोन किसी भी दशा में बंद नहीं रखेंगे।