
सचिवालय कर्मी को एयर गन से डराने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले वाले उपनल कर्मी को दून पुलिस ने लिया हिरासत में
अभियुक्त के विरूद्ध मारपीट-गालीगलौच तथा कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने का अभियोग पंजीकृत
सचिवालय प्रशासन ने अभियुक्त को उपनल वापस किये जाने के किये आदेश, अभियुक्त का सचिवालय का पास भी किया निरस्त
DEHRADUN; कल थाना कोतवाली नगर पर बी0एस0भाकुनी अनुसचिव सचिवालय प्रशासन ने एक प्रार्थनापत्र दिया कि सचिवालय में ही उनके ऑफिस के सचिवालय सहायक हरीश ध्यानी पुत्र श्रीधर ध्यानी(उपनल) द्वारा एडवांस में हाजिरी लगाने को लेकर उनके द्वारा पूछा गया तो हरीश ध्यानी द्वारा कार्यालय में ही उनके साथ मारपीट, गाली गलौज की गई एवं अपने साथ लाई गई एयरगन से धमकाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई ।
अभियुक्त को थाने लाकर उसकी एयरगन को कब्जे में लेकर सीज किया तथा अभियुक्त को हिरासत मे लेकर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। सचिवालय प्रशासन द्वारा भी अभियुक्त को वापस उपनल भेजे जाने के आदेश पारित करते हुए उसका सचिवालय का पास भी निरस्त कर दिया है।