वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का व्हाट्सअप पर चित्र लगा कर पैसे की डिमांड – Bhilangana Express

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का व्हाट्सअप पर चित्र लगा कर पैसे की डिमांड

प्रमुख सचिव ऊर्जा, आवास एवं नियोजन आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया है। कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने वाट्सप न0 – 84 812986500 की प्रोफाइल पर उनकी फोटो लगाकर कई व्यक्तियों/अधिकारियों से अनावश्यक रूप से पैसों की डिमांड गूगल पे न0 – 8974517706 पर की जा रही हैं उन्होने इसकी स्क्रीन शॉट की फोटोकॉपी संलग्न कर इस प्रकार के कृत्य को उनकी छवि खराब करने की प्रबल चेष्टा बतायी।

प्रमुख सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया है कि पूर्व में भी उनके नाम से इसी प्रकार से विभागीय अधिकारियों से अनावश्यक मांग की गयी थी, जिसकी शिकायत भी उनके द्वारा अपने पत्र दिनांकः 28 मार्च, 2024 के माध्यम से की गयी थी,

प्रमुख सचिव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस कृत्य में संलग्न अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही करने को कहा है जिससे कि भविष्य में उनके अथवा अन्य किसी अधिकारी के साथ इस तरह के कृत्य की पुनारावृत्ति न हो।