
देशभक्ति से प्रेरित टीवी धारावाहिक के स्टार ने आह मुंबई में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता, निर्माता और टीवी जगत के जाने-माने नाम धीरज कुमार का निधन हो गया है। वे 80 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, उन्हें तेज़ बुखार और सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
धीरज कुमार ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेता करियर शुरू किया था और बाद में प्रोड्यूसर व डायरेक्टर के रूप में टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। कहां गए वो लोग, ‘ओम नमः शिवाय’, ‘साईं बाबा’, और ‘नीम नीम शहद शहद’ जैसे धारावाहिक उनके प्रोडक्शन के कुछ चर्चित शो रहे हैं।