एक बार फिर दून पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, 6 लाख की स्मैक बरामद – Bhilangana Express

एक बार फिर दून पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, 6 लाख की स्मैक बरामद

अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*अभियुक्तो के कब्जे से लगभग 06 लाख रू0 मूल्य की 19.53 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक पूर्व में भी चोरी व अन्य अपराधों में जा चुका है जेल*

*कोतवाली सहसपुर*

मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने के क्रम में थाना सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आज मुखबिर की सूचना पर जे०बी०आई०टी० काँलेज के पास से तथा धर्मावाला क्षेत्र से 02 अभियुक्तों मौ० आशिक तथा रहमान को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग लगभग 06 लाख रू0 मूल्य की 19.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो दिहाडी मजदूरी का कार्य करते हैं तथा नशे के आदी हैं। अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये दोनो अभियुक्तों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। अभियुक्त रहमान का पूर्व में भी चोरी तथा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्तगण :-*

1- मो० आशिक पुत्र मो० वकील निवासी महमूदनगर शंकरपुर, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष।
2- रहमान पुत्र लियाकत अली निवासी महमूदनगर, छोटा रामपुर, थाना सहसपुर, उम्र- 24 वर्ष।

*बरामदगी विवरण :-*

1- अभियुक्त आशिक के कब्जे से 8 ग्राम स्मैक
2- अभियुक्त रहमान के कब्जे से 11.53 ग्राम स्मैक
*(अनुमानित कीमत 06 लाख रू0)*