कप्तान के सामने जाम और उमस के कारण बेहोश हुआ कावंड यात्री, मदद को स्वयं दौडे एसएसपी – Bhilangana Express

कप्तान के सामने जाम और उमस के कारण बेहोश हुआ कावंड यात्री, मदद को स्वयं दौडे एसएसपी

कांवड यात्रियों के स्वागत से लेकर उनकी सुगम यात्रा तथा उनकी हर सम्भव सहायता के लिये स्वंय आगे रहकर संभाल रहे मोर्चा

ऋषिकेश क्षेत्र में श्यामपुर फाटक पर ट्रैन के कारण लगे भीषण जाम को खुलवाने एसपी ऋषिकेश के साथ स्वंय मौके पर पहुँचे एसएसपी दून

जाम के बीच मौके पर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर कावंड यात्री को तत्काल उपचार हेतु भेजा नजदीकी अस्पताल

DEHRADUN: आज कावंड मेले का अन्तिम सोमवार होने के कारण भारी संख्या में डाक कावंडियों व कावंड यात्रा में आये अन्य श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिये नीलकण्ठ जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी बढ गया था। इस दौरान श्यामपुर फाटक पर ट्रेन के गुजरने के कारण मौके पर फाटक बंद होने से उक्त मार्ग पर भीषण जाम की स्थिती उत्पन्न हो गयी थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के साथ स्वंय मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसी दौरान एसएसपी देहरादून की नजर मोटर साइकिल सवार एक श्रद्धालु पर पडी, जो जाम तथा उमस के कारण लगभग अर्द्ध अचेत अवस्था में था। एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल उक्त श्रद्धालु के पास पहुंचकर गिरती मोटर साइकिल को संभालते हुए श्रद्धालु को मोटर साइकिल से नीचे उतारा गया। उक्त श्रद्धालु का बी0पी0 लो होने के कारण वह लगभग बेहोशी की अवस्था में था, जिसे एसएसपी देहरादून द्वारा नीबूं पानी व अन्य पेय पदार्थ पिलाते हुए प्रार्थमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान श्रद्धालु की मोटर साइकिल को एसएसपी दून द्वारा स्वंय धकेलते हुए सडक के किनारे पार्क किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कावंड श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता के लिये तत्पर रहने तथा हुडदंग करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये।