अब स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील, निकासी बाधित, लगातार बढ़ रहा जलभराव, अलर्ट जारी – Bhilangana Express

अब स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील, निकासी बाधित, लगातार बढ़ रहा जलभराव, अलर्ट जारी

पुलिस द्वारा घर,मकान व होटल खाली करवाए गए

UTTARKASHI: गढगाड गदेरे से मलवा आने के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से स्यानाचट्टी में एक अस्थाई झील बन गयी है, निकासी बाधित होने से जलभराव लगातार बढता जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आस-पास के घर,मकान व होटल खाली करवा दिये गये हैं।

पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर अत्यधिक जलभराव से निचले इलाकों के सभी जनमानस को सचेत रहने की आवश्यकता जताई गई है। साथ ही कहा गया है कि कृपया यमुना नदी के आस-पास न जाएं, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

आपात स्थिति में मदद के लिए पुलिस सहायता हेतु 112 डायल करने की अपील की गई है।