
*सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश
*शिवालिक नगर में महिला के साथ सम्मोहित कर ठगी करने वालों की पुलिस ने सुलझायी गुत्थी*
*मैनुअल एवं डिजिटल पुलिसिंग के ज़रिए हुआ ख़ुलासा*
*एक आरोपी को 8.5 लाख रुपए मूल्य के दो सोने के कंगन, व मोटर साइकिल के कंगन के साथ दबोचा*
*दोनों कंगना को बेचने के लिए ज्वालापुर जा रहा था आरोपी*
*बिल न होने के कारण कंगन बेचने में लगातार आ रही थी दिक्कतें*
*अन्य की तलाश हेतु पुलिस टीमें जुटी, पुलिस कर रही है गहन जाँच
HARIDWAR: कोतवाली रानीपुर पर वादी आशुतोष सोनी पुत्र मदनलाल निवासी मकान संख्या P-128, शिवालिक नगर, रानीपुर, हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी माता सुमित्रा सोनी को सम्मोहित कर सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स व एक Redmi मोबाइल फोन धोखे से ले गए।
रानीपुर पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी एवं विभिन्न CCTV फुटेज का गहन अध्ययन किया गया। साथ ही पूर्व में ऐसी घटनाओं में लिप्त अपराधियों का डाटा खंगाला गया। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
दिनांक 15.11.2025 को चौकी प्रभारी गैस प्लांट उ0नि0 विकास रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आर्मी ग्राउंड शिवालिक नगर के कच्चे रास्ते से मो0सा0 TVS RADEON रजि0 UP 19 P 5569 सवार आरोपी अब्दुल गफ्फार पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ग्राम शाहीपुर, थाना किठौर, जिला मेरठ (उम्र 26 वर्ष) को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से दो अदद पीली धातु के कंगन बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी 1. दिलशाद उर्फ बॉबी, 2.मुजाहिद,3. गुलजार दो मोटरसाइकिलों से हरिद्वार आए थे और शिवालिक नगर में एक महिला को बातों में लगाकर उसके गहने व पर्स/मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। बरामद जेवरों को मेरठ व मुजफ्फरनगर में बेचने की कोशिश की, परंतु बिल न होने और कंगन पिचके होने के कारण सुनारों ने लेने से मना कर दिया।
हिरासत में लिया गया आरोपी आज वह कंगन बेचने ज्वालापुर जा रहा था।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
*पकड़ा गया आरोपी*
अब्दुल गफ्फार पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी ग्राम शाहीपुर, थाना किठौर, जिला मेरठ (उम्र 26 वर्ष)
*बरामदगी*
1. दो अदद कंगन (पीली धातु)
2. मो0सा0 TVS RADEON रजि0 UP 19 P 5569 (घटना में प्रयुक्त)
*वांछित आरोपी*
1. दिलशाद उर्फ बॉबी पुत्र अहमद अली, निवासी ग्राम असीलपुर, थाना किठौर, मेरठ
2. मुजाहिद पुत्र स्व. नूर मोहम्मद, निवासी ग्राम असीलपुर, थाना किठौर, मेरठ
3. गुलजार पुत्र सुकरदीन, निवासी ग्राम शादुल्लापुर, थाना किठौर, मेरठ