दिवाकर भट्ट का निधन, राज्य निर्माण और विकास में योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

*भट्ट के नेतृत्व में श्रीयंत्र टापू आंदोलन, राज्य संघर्ष में मील का पत्थर बना

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री, यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्री दिवाकर भट्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से स्वर्गीय भट्ट की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है। साथ ही उनके शोक सम्पत परिजनों और शुभचिंतकों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की हैं

अपने शोक संदेश में उन्होंने भट्ट के राज्य निर्माण आंदोलन एवं उसके विकास में दिए योगदान को अभूतपूर्व बताया। वहीं उनके निधन को राज्य के राजनैतिक, सामाजिक जगत में बहुत बड़ी क्षति बताया। उन्होंने भट्ट को दृढ़ इच्छा शक्ति, सहृदय, स्थानीय मुद्दों पर गंभीर एवं संविदानशील व्यक्तित्व वाला व्यक्ति बताया। कहा, उनके नेतृत्व में हुए श्रीयंत्र टापू आंदोलन, राज्य निर्माण संघर्ष में मील का पत्थर साबित हुआ था ।
अन्य राजनैतिक दलों कांग्रेस, यूकेडी, आम आदमी पार्टी, बीएसपी आदि की ओर से भी दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।