सडक पर मिले पैसों से भरे पर्स को दून पुलिस द्वारा उसके मालिक को ढूंढकर सकुशल सौंपा – Bhilangana Express

सडक पर मिले पैसों से भरे पर्स को दून पुलिस द्वारा उसके मालिक को ढूंढकर सकुशल सौंपा

सडक पर गिरे मिले पैसों से भरे पर्स को दून पुलिस द्वारा उसके मालिक को ढूंढकर सकुशल किया सुपुर्द

कोतवाली पटेलनगर पर नियुक्त पुलिस कर्मी को ड्यूटी के दौरान सडक पर पडा मिला था अज्ञात व्यक्ति का पर्स

पर्स में मिली आईडी की सहायता से पर्स के मालिक का पता कर सकुशल किया पर्स के मालिक के सुपुर्द

दस्तावेज तथा नगदी को सकुशल वापस पाकर व्यक्ति द्वारा किया गया दून पुलिस का आभार व्यक्त

DEHRADUN

कल रात बाजार चौकी कोतवाली पटेलनगर पर ड्यूटीरत कां0 जयपाल को ड्यूटी के दौरान बाजार चौकी के निकट ही सडक पर एक अज्ञात व्यक्ति का पर्स पडा मिला। जिसे मौके पर सिपाही द्वारा खोलकर चैक किया गया तो पर्स में सम्बन्धित व्यक्ति के विभिन्न पहचान पत्र तथा रू0 7200 रू0 थे। प्राप्त आई0डी0 के आधार पर पर्स के स्वामी की खोजबीन की गयी तथा पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही एंव प्रयासों के परिणाम स्वरूप पर्स के मालिक को ढूंढकर उसे बाजार चौकी कोतवाली पटेलनगर पर बुलाकर उनका पर्स उनके सुपुर्द किया गया।

अपने पर्स तथा उसमें रखी नगदी व आई0डी0 को सकुशल वापस पाकर व्यक्ति द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली एव ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।