
पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है। बढ़े हुए दाम आज से लागू भी हो गए हैं, नए रेट के बाद अब राजधानी दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल अब से 90.78 रुपये में प्रति लीटर में बिकेगा।
मालूम हो कि अप्रैल 2022 के बाद से अब पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है।
