*पटेलनगर क्षेत्र में हुयी युवक की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा*
*युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त की गलत आदतों व फिजूलखर्ची पर अक्सर उसके बड़े भाई द्वारा उसे जाता था टोका*
*कुछ दिन पूर्व पिता के खाते से चोरी छिपे लाखो रुपये निकालने पर मृतक युवक द्वारा अभियुक्त से की थी मारपीट*
*मारपीट की घटना से क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने बनायी थी बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना*
*घटना के बाद अभियुक्त द्वारा भाई के शव को हाईवे पर रखकर प्रर्दशन करते हुये पुलिस का ध्यान भटकाने का किया था प्रयास*
*हाइवे जाम करने वाले प्रदर्शन कारियों के विरूद्ध भी पुलिस द्वारा दर्ज किया गया अभियोग*
कल रात्रि कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुयी कि भुड्डी गांव में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गोली मार दी, जिसे उसके परिजनों व आसपास के लोगो द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की पहचान सोहेल हारून पुत्र अब्दुल हारून निवासी ग्राम भुड्डी, कोतवाली पटेलनगर के रूप मे हुयी, मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने माता पिता तथा अन्य भाइयों के साथ उक्त घर में रहता था। 20-25 दिन पूर्व मृतक के माता पिता हज पर गये थे तथा मृतक अपने छोटे भाई शाहिद के साथ घर पर अकेला था।
घटना के सम्बन्ध में सूचना देने वाले युवक सुहान पुत्र फुरकान से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके ताऊ का लड़का वसीम, जो ड्राइवर का काम करता है, उसके द्वारा उसे फोन कर जानकारी दी कि सोहेल के घर के पास गाड़ी को बैक करते समय उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, जिस पर सुहान तत्काल सोहेल के घर गया, जहाँ उसके छोटे भाई ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई सोहेल को गोली मारने की बात बतायी गयी थी, जिसके बाद वे सोहेल को लेकर नजदीकी अस्पताल गये थे।
मृतक के भाई से जानकारी में भी उसके द्वारा अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारना बताया गया। घटना के सम्बन्ध में गठित टीमों द्वारा मृतक के घर व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये तो मृतक सोहेल के घर के कैमरो का चालू होना पर उसमे से रिकार्डिग को हटाना पाया गया तथा आसपास के कैमरों की फुटेजों में घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति का घर के अन्दर न आना प्रकाश में आया।
पुलिस टीम को घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गयी एक देशी पिस्टल बरामद हुयी, जिसके सम्बन्ध में मृतक के छोटे भाई से जानकारी करने पर वह कोई स्पष्ट जबाब नही दे पाया। पुलिस टीम द्वारा मृतक के छोटे भाई से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घर से बरामद देशी पिस्टल से अपने भाई सोहेल को गोली मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पुलिस से बचने के लिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मारने की झूठी जानकारी देना बताया गया, जिस पर अभियुक्त शाहिद को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिये अपने परिजनों व आसपास के लोगो को भी घटना के सम्बन्ध में झूठी जानकारी देकर उकसाया गया तथा उनके साथ मिलकर अपने भाई सोहेल के शव को देहरादून पोन्टा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर सड़क को जाम किया गया जिससे आमजन को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा उक्त सम्बन्ध में भी अभियुक्त शाहिद व अन्य नामजद व अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद नशे का आदी है तथा अक्सर अपने महंगे शोको को पूरा करने तथा दोस्तों के बीच रौब झाड़ने के लिये वह अपने घर वालो तथा बड़े भाई सोहेल से पैसे लिया करता था, उसकी गलत आदतों की वजह से उसका बड़ा भाई सोहेल उसे अक्सर टोकता रहता था तथा कई बार उसके द्वारा उस पर हाथ भी उठाया था।
कुछ दिन पूर्व उनके माता पिता के हज पर जाने के बाद सोहेल को जानकारी हुयी कि उसके पिता का एटीएम, जो सोहेल के पास रहता था, उसे अभियुक्त द्वारा चोरी कर अपने पास रख लिया था तथा एटीएम के माध्यम से लगभग 10 लाख रूपये अपने पिता के खाते से निकालते हुये उसे अपनी अय्यासी में खर्च कर दिये थे। इस बात को लेकर सोहेल का अभियुक्त से विवाद हो गया था तथा सोहेल ने उसके ऊपर हाथ उठाते हुये उसके साथ मारपीट कर दी थी।
मारपीट से क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने सोहेल की हत्या की योजना बनायी तथा घटना को अंजाम देने के लिये पिछले 02 दिनों से घर के सारे कैमरों की रिकार्डिग को बन्द कर कैमरों को लाइव मोड पर रख दिया। योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा मौका देखकर दिनांक- 14/06/2026 की रात्रि में अपने पास रखी देशी पिस्टल से अपने भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तथा घटना के बाद उक्त देशी पिस्टल को घर के बाथरूम में छिपाकर रख दिया। इस दौरान अचानक घर पर उनके गांव के रहने वाले एक युवक सुहान के आ जाने पर अभियुक्त ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारने की बात बताई गयी, तथा दिखावे के लिये उसके साथ अपने भाई के शव को नजदीकी अस्पताल ले गया।
घटना के बाद अभियुक्त द्वारा गांव के अन्य लोगो को उकसाते हुये उनके साथ मिलकर अपने भाई के शव को देहरादून पोन्टा हाईवे में रखकर सड़क को जाम करते हुये पुलिस का ध्यान भटकाने तथा स्वंय को पीड़ित दर्शाने का प्रयास किया गया, जिससे कोई उस पर आसानी से शक न कर सके।