हरिद्वार नशा तस्करों का SOFT टारगेट, दो करोड़ की हैरोइन बरामद

सड़क किनारे खड़ी कार में बैठा मिला संदिग्ध, तलाशी में कब्जे से 980 ग्राम हैरोइन बरामद

*तस्कर के कब्जे से बरामद की गई हैरोइन की बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये के करीब*

*पुलिस ने करोड़ों की हैरोइन के साथ तरण तारण पंजाब निवासी तस्कर को धर दबोचा*

*हैरोइन खरीदने और बेचने वालों पर भी हरिद्वार पुलिस कसेगी शिकंजा*

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने दौराने चैकिग लाठरदेवा अंडर पास खडी कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह नि0 ग्रामनारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब उम्र 38 वर्ष जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।

सख्ती से पूछताछ करने तथा जामा तलाशी लेने पर आरोपी गुरविन्दर की गाडी के डैसबोर्ड में पन्नी में रखी 980 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से उपरोक्त अवैध हैरोइन को खरीदकर रूडकी में बेचने लाया था। जिस सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही रही है।