
upGrad के CEO पमित आनंद ने किया upGrad Learning Support Centre, देहरादून का दौरा
देहरादून।: upGrad Learning Support Centre, देहरादून में upGrad के CEO पमित आनंद ने अभिजीत मेहरोत्रा इम्ताज़ एवं श्री सरल के साथ केंद्र का दौरा किया। इस अवसर पर केंद्र के डायरेक्टर नरेंद्र सिंह एवं सेंटर मैनेजर संजय मधवाल ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण किया, टीम एवं विद्यार्थियों से संवाद किया तथा रोजगारोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास और बेहतर करियर अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र द्वारा विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह दौरा पूरे केंद्र के लिए प्रेरणादायक रहा है और इससे उत्तराखंड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं उद्योग-केंद्रित शिक्षा उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। सेंटर मैनेजर संजय मधवाल ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से टीम को विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अनुभव और करियर सहायता प्रदान करने के लिए नई ऊर्जा मिली है।
upGrad Learning Support Centre, देहरादून में वर्तमान में डेटा साइंस एवं AI, फुल स्टैक डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, फाइनेंस एवं मैनेजमेंट जैसे करियर-केंद्रित कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना है।