बेकाबू सड़क के “गुंडों” को दिखाई उनकी सही जगह, कार चालक को पीटा था, कार भी की क्षतिग्रस्त – Bhilangana Express

बेकाबू सड़क के “गुंडों” को दिखाई उनकी सही जगह, कार चालक को पीटा था, कार भी की क्षतिग्रस्त

*सरेराह गुंडई दिखाने वाले अभियुक्तों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी।*

*कार सवार व्यक्ति से मारपीट करने वाले 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा कार सवार व्यक्ति से की थी मारपीट।*

दिनांक 22-08-26 को वादी नवीन भाटिया पुत्र श्री सुरेंद्र पाल सिंह निवासी 14/1 कैलाशपुरी बल्लूपुर रोड देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक प्रार्थना पत्र साहिल पुत्र चमन निवासी तरकीमपुर रूपचंद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष के साथ कार पार्किंग को लेकर आपसी कहासुनी होने तथा साहिल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ भारत पैट्रोल पंप चकराता रोड पर वादी के साथ मारपीट की गई थी।

अभियोग की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल पैट्रोल पम्प व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्तों की पहचान करते हुए आज दिनांक: 25-08-26 को घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया।

1- मोन्टू सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर निवासी 01 जी एम एस रोड अलका डेयरी चौक माजरा, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष
2- सोहेल सोनकर पुत्र सूरज सोनकर निवासी गली न0 2 श्रीराम पुरम कालोनी कांवली रोड बल्लीवाला चौक थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष
3- कुणाल सोनकर पुत्र सतीश सोनकर निवासी 111 कांवली रोड कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष
4- साहिल पुत्र चमन निवासी तरकीमपुर रूपचन्द जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष