
देवभूमि समृद्ध समिति ने किया तीन महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित
तत्कालित लिए गए फैसले बचाते हैं कई जिंदगियां: राजेश्वरी सेमवाल
Dehradun: थाना रायपुर क्षेत्र में महिला के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है लेकिन महिला को अपहरण कर्ताओं के प्रयासों से बचाने वाले लोगों में तीन महिला सफाई कर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है जो शायद कहीं पर्दे में छिपा रह गया। इन साहसी महिलाओं को आज देवभूमि समृद्ध समिति संस्था द्वारा सम्मानित किया गया ताकि इस प्रकार की आपराधिक वारदातों पर तात्कालिक प्रतिक्रिया करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिल सके।
आज देवभूमि समृद्ध समिति की अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल व समिति के पदाधिकारियो द्वारा विगत दिनों नाला पानी चौक में तीन सफाई कर्मचारी महिला अनीता, सविता, माया द्वारा एक महिला के अपहरण को आये बदमाशों को झाड़ू मार मार कर महिला का अपहरण होने से बचाया बदमाश भाग खड़े हुए और महिला को बदमाशों के चंगुल से बचाया, जिसकी देव भूमि समृद्धी समिति ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए तीनों महिलाओं को एक समारोह में होटल शिवप्रिया सहस्त्रधारा धारा रोड देहरादून में सम्मानित किया।
संस्था के पदाधिकारी राजेश्वरी सेमवाल ने कहा कि हम समाज के बीच में रहते हैं और अक्सर इस प्रकार की घटनाएं तात्कालिक तौर पर हमारे सामने आती हैं ऐसे समय में त्वरित लिए गए निर्णय कई लोगों का जीवन बचा सकते हैं।
उक्त सफाई कर्मियों द्वारा तुरंत लिया गए फैसले एवं साहस की हिम्मत से न केवल महिला को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचा लिया गया बल्कि दून रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
तीनों महिलाओं को उनके अदम्य सहास के लिये तीलू रौतेली पुरस्कार दिलाने के लिए प्रयास किया जायेगा इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री नवल, मंजू सेमवाल रुचि कोटनाला,संगीता सेमवाल,नीता शर्मा आदि तथा सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।