
*बसन्त विहार क्षेत्र में हुयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना में शामिल दिल्ली के नेपाली गैंग के 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी नगदी हुयी बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त नेपाली मूल का है रहने वाला, दिल्ली में टैक्सी चलाने का करता है काम*
*टैक्सी चलाने की आड़ में नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देता है आपराधिक घटनाओ को अंजाम*
*बसन्त विहार की घटना में भी अपने अन्य साथियों को लाने व घटना के बाद ले जाने के लिये अभियुक्त द्वारा अपनी टैक्सी का किया था इस्तेमाल*
Dehradun : महिपाल सिंह पुत्र श्री महेन्द्र सिंह निवासी राज मार्केट बल्लीवाला चौक थाना बसंत विहार देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी कि उनके घर पर काम करने वाले नौकर भरत थापा, जिसे उनके द्वारा दिल्ली की एक कम्पनी के माध्यम से घर में काम करने के लिये देहरादून बुलाया गया था, के द्वारा उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने अन्य साथियों के साथ घर में ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली है।
घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो घटना में अभियुक्त भरत थापा के साथ 04 अन्य अभियुक्तों के शामिल होने तथा अभियुक्तो द्वारा घटना में एचआर नम्बर की गाड़ी का इस्तेमाल किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 अभियुक्त दिनेश सुनार को घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या HR55 BB1055 आर्टिका के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ बसन्त विहार क्षेत्र में एक घर में रहने वाले लोगो को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया, अभियुक्त की तलाशी में उसके कब्जे से घटना में चोरी की गयी नगदी बरामद हुयी।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है तथा दिल्ली में टेक्सी चलाने का कार्य करता है। टेक्सी के काम की आड़ में वह नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। उसके साथियों द्वारा लोगों के घरों में काम करने के बहाने घर की अच्छे से रैकी की जाती है तथा उसके पश्चात मौका देखकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्त अपनी टैक्सी के माध्यम से अपने साथियों को घटना स्थल तक लाने व घटना के बाद वापस ले जाने का काम करता था, जिसके एवज में उसे चोरी किये गये माल में से उसका हिस्सा मिलता था।
बसन्त विहार में हुयी घटना में भी अभियुक्त के साथियों द्वारा घटना के बाद उसे 50,000 रूपये नगद दिये थे तथा चोरी का माल बिक जाने के बाद बाकी का हिस्सा दिये जाने की बात कही थी। अभियुक्त से पूछताछ में उसके व भरत थापा के साथ घटना में शामिल 03 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों व सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
दिनेश सुनार पुत्र चन्द्र सुनार, निवासी पर्यावरण कॉम्पलेक्स, गली सी 33 डी, बालाजी अपार्टमेन्ट, दिल्ली उम्र- 27 वर्ष
*वांछित अभियुक्तः-*
1- भरत थापा पुत्र चन्द्र बहादुर थापा निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली, मूल निवासी नेपाल
2- आदित्य
3- अभिषेक
4- एलेक्स
(समस्त निवासी नेपाली मूल)
*बरामदगीः-*
1- घटना में चोरी की गयी नकदी 27,500/- रूपये
2- 02 मोबाईल फोन रेडमी सफेद रंग व आईफोन गोल्डन रंग
3- घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या HR55 BB1055 अर्टिका सफेद रंग